उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से गांव में होगा रोजगार सृजन:आलोक | #NayaSaveraNetwork

उद्यमशीलता को बढ़ावा देने से गांव में होगा रोजगार सृजन:आलोक | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते प्राचार्य आलोक।




नया सवेरा नेटवर्क

टीडीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जौनपुर। भारत सरकार के मानव संसाधन एवं उद्यमिता विभाग से प्रायोजित कार्यक्रम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा चलाया जा रहा है, जो विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, जिला स्तर पर कार्यशाला के रूप में संपादित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देगी तथा ग्रामीण नागरिकों को रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा यह जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इससे ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ नवयुवको को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मडि़याहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश पाठक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे,  प्रधानमंत्री  के मेक इन इंडिया जैसे सपने को साकार करेंगे। बयालसी महाविधालय के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद शंकर भी सम्बोधित किये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के रिसोर्स पर्सन श्री शाई सुधीर कुमार ने बताया कि यह जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है, यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें कार्यशाला को कराने के लिए अनुदान भी दिए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के क्षेत्र में विकास करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उसमें वोकेशनल एजुकेशन डेवलपिंग, रूलर टेक्नोलॉजिकल एजुकेशन एवं प्रोन्नत भारत अभियान के तहत भी अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिल्क बेस प्रोडक्ट बनाने के लिए लोन दिया जा रहा है। जिसके लिए जनपद को चुना गया है। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सुदेश कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. एसके वर्मा, डॉ  हरिओम त्रिपाठी डॉ. लक्ष्मण सिंह डॉ. अरविंद सिंह डॉ. अनिल  सिंह डॉ. जय कुमार  मिश्रा सम्मिलित रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ