नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था "हस्ताक्षर" की मासिक काव्य गोष्ठी संस्था कार्यालय दहिसर पूर्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष रासबिहारी पाण्डेय, मुख्य अतिथि उषा सक्सेना की उपस्थिति तथा सूर्यकांत शुक्ला के संचालन में कवि रवि यादव, जवाहरलाल निर्झर, शिवनारायण कनौजिया, सत्यस्वरूप निराला, सूर्यकांत शुक्ला, बबलू कनौजिया, डां.जे पी बघेल, उषा सक्सेना, रासबिहारी पांडे ने काव्य पाठ किया। अन्त में सत्य स्वरूप निराला ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया । यह संस्था पिछले कई वर्षों से नवोदित कवियों को मंच प्रदान करने हेतु हर महीने के दूसरे रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन करते आ रही है।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ