मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह ने बताया कि इससे जुड़े दावे और आपत्तियां आठ दिसम्बर तक स्वीकार की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 12, 20 व 26 नवम्बर और चार दिसम्बर को विशेष अभियान चलेगा। इनका निस्तारण 26 दिसम्बर तक होगा। इसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी, 2023 को होगा।
Ad |