नया सवेरा नेटवर्क
न्याय को दर दर भटक रही पीडि़त महिला
थानागद्दी,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत उदयचंदपुर गांव में अपनी पत्नी को छोड़कर एक पति दुबई फरार हो गया। महिला अपने परिजनों के साथ जगह जगह फरियाद लगा रही है। क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के रहने वाले परवेज अंसारी की शादी दो साल पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद होने लगा। एक साल पहले पति ने पत्नी को बाज़ार जाने के लिए कह कर गया औ.र एक साल बीत जाने के बाद भी नही लौटा। इस दौरान पत्नी को रिश्तेदारों से पता चला कि वह दुबई चला गया। सबीहा को पति के चले जाने के बाद परिवार वालों ने घर से निकाल दिया। अब पीडि़ता न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है। वह कई बार पुलिस और चौकी के चक्कर लगा चुकी है। पीड़तिा ने शनिवार को चौकी में फिर से तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा का कहना है कि मामला पहली बार मेरी सज्ञान में आया है मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ