नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया भूलेमऊ गांव में रविवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों में बवाल हुआ जिसमें दोनों तरफ से र्इंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष की एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कुँवर पांडेय पुत्र महेंद्र पांडेय तथा गांव के सत्येंद्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव तथा मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता का बहुत पुराना विवाद चल रहा था। तीन चार दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई थी। आरोप है कि रविवार को काजू मोदनवाल ने एक पक्ष के लोगों से गाली गलौज करना शुरु कर दिया। जिसके बाद छतों से र्इंट पत्थर चलने शुरू हो गए। र्इंट पत्थर से एक पक्ष की रेनू पत्नी मनोज गुप्ता,मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता, विपिन गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता,अंकित पुत्र मनोज गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए ,घायलों में मनोज की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी,चौकी प्रभारी आशीष पांडेय,गौराबादशाहपुर के प्रभारी लालबहादुर सिंह सहित फोर्स पहुंच गई। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पक्ष के तहरीर पर सात लोगों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नही जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार है। बाकी आरोपियों क ी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ