![]() |
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम माज़ अख्तर। |
नया सवेरा नेटवर्क
किसानों के धान क्रय करने का दिया सख्त निर्देश
केराकत,जौनपुर। उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर ने मंगलवार को तहसील के कई धान क्रय केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही से क्रय केन्द्र प्रभारियो में खलबली मच गयी। उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर ने मंगलवार को धान क्रय केन्द्र (विपणन केन्द्र) सिहौली, धान क्रय केन्द्र (साधन सहकारी समिति नरहन), धान क्रय केन्द्र (साधन सहकारी समिति भैरोभानपुर), धान क्रय (साधन सहकारी समिति बजरंगनगर), एवं धान क्रय केन्द्र (विपणन केन्द्र बीरी बारी) पर पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही धान क्रय की स्थिति की जानकारी लिया। किसानों के धान बहुत कम खरीद किये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निर्देश दिया कि शासन की गाइडलाइन का सही से पालन करते हुए किसानो का धान क्रय किया जाय तथा किसानो को बिना किसी कारण अथवा किसी बहाने किसानो को कदापि न लौटाया जाय। इस संबंध में उन्होंने विकास खंड डोभी ,केराकत, मुफ्तीगंज व जलालपुर के एडीओ कोआपरेटिव से फोन वार्ता कर निर्देश दिया कि धान क्रय कार्य में तेजी लायी जाय। किसानों के धान क्रय में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा उदासीनपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि कहीं भी कोई शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उपजिलाधिकारी श्री अख्तर ने कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी किसान बंधुओं से अपील किया कि वे अपने उत्पादित धानों को धान क्रय केन्द्रों पर जाकर विक्रय करें यदि कहीं कोई अनियमितता नजर आती है तो तत्काल अवगत करायें।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ