![]() |
आबादी के बीच लगा कूड़े का अंबार। |
नया सवेरा नेटवर्क
डेंगू नियंत्रण अभियान को मुंह चिढ़ाता बीच आबादी कूड़े का अंबार
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नहीं दिख रहा कोई असर
चंदवक,जौनपुर। एक तरफ सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। क्षेत्र में डेंगू का कहर जारी है।जिसपर नियंत्रण के लिए सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई करने का संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है।बावजूद इसके अधिकारियों के उदाशीनता का परिणाम है कि आबादी के बीच जहां कूड़ों का अंबार लगा हुआ है वहीं नालियां व जमा पानी बजबजा रहा है जो खुले तौर पर रोगों को आमंत्रण दे रहा है। चंदवक बाजार के जौनपुर बस स्टैंड के अंदर गली में आबादी के बीच कूड़ों का अंबार लगा हुआ है।वहीं गाजीपुर रोड पर बस स्टैंड के सामने कूड़ा जमा है। इसके अलावा गाजीपुर रोड से खिलयाखास गांव जाने वाले मार्ग के बगल में कूड़े का ढेर लगने के साथ ही पानी जमा है जो सड़न होने से बजबजा रहा है। आसपास बसे लोगों के अलावा राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य व अन्य विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर रोगों से बचाव के लिए सफाई करने का निर्देश दिया गया। सारे अभियान चले लेकिन धरातल पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जमा पानी बजबजा रहा है। डेंगू का कहर जारी है। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन है। सारा बचाव अभियान कागजों पर चल रहा है। आबादी के बीच लगे कूड़े के अंबार को हटाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि इसके लिए बजट नहीं है फिर बजट की व्यवस्था कर कूड़े के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ