सभी धर्मों के मूल में है इंसानियत:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

सभी धर्मों के मूल में है इंसानियत:कुलपति | #NayaSaveraNetwork

सद्भाव दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं कुलपति



नया सवेरा नेटवर्क

सद्भाव दौड़ को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी 

जौनपुर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रकोष्ठ एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सात दिवसीय राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को वि·ाविद्यालय परिसर में सद्भाव दौड़ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होकर एकलव्य स्टेडियम होते हुए व्यवसाय प्रबंधन संकाय पर समाप्त हुआ। वि·ाविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने सद्भाव दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का उद्देश्य एक ही है। सभी धर्मों का मूल तत्व इंसानियत है द्य लोगों को एक दूसरे के धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को मंदिर, मस्जिद, गुरु द्वारा, गिरिजाघर आदि में भी जाना चाहिए। इन सभी धार्मिक स्थल पर सुख शांति की अनुभूति होती है द्य सभी धर्म ग्रन्थ मानवता की बात करते है द्य विविधता में एकता ही सांप्रदायिक सद्भाव के मूल मंत्र है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. मुराद अली ने कहा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों को एक दूसरे के धर्म, भाषा, संस्कृति आदि से जागरूक होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वे सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह में बढ़ चढ़कर के अनेक प्रतियोगिता में भाग ले। कार्यक्रम का संचालन प्रांकुर शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सैफुल हक ने किया। इस अवसर पर प्रो मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा, सहायक कुलसाचिव अजीत सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय राठौर, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ सुधीर उपाध्याय, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्या, डॉ दिनेश कन्नौजिया, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अभिनव श्रीवास्तव, अनुपम कुमार आदि उपस्थित थे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ