![]() |
स्मृति चिन्ह के साथ संस्था के पदाधिकारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
रंगोली सहित प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाहगंज,जौनपुर। नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर में संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनंद मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कार्यक्रमो की सराहना कि तथा मौजूद सभी पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण वाटिका के संचालक व पूर्व प्रधान सुबाष यादव उर्फ चंदू ने किया। मुख्य अतिथि अमित श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। जिसमे कई तरह के मनोरंजक ग्यान वर्धक और सामान्य ग्यान प्रतियोगिता तथा कुछ प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के सह मंत्री विरेन्द्र विरु द्वारा सुंदर रंगोली का चित्रण बनाया गया। जिसकी सभी सदस्यों ने प्रशंसा किया। बच्चों से सामान्य ग्यान प्रतियोगिता तथा भारतीय पंरपरा से संबंधित श्लोक पूछे गए। पारिवारिक कार्यक्रम में सबसे पहले 5 जोडि़यो द्वारा दिया और बाती द्वारा दीपक जलाने की प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद पुरु षों से धोती पहनने की प्रतियोगिता कराई गयी। इसके बाद सेब खाओ प्रतियोगिता धागे में फूल माला पिरोने की प्रतियोगिता, आलपिन जोड़ो प्रतियोगिता, ग्लास के द्वारा मीनार बनाने की प्रतियोगिता, और बच्चियों द्वारा अभिनव नृत्य प्रतियोगिता किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अमित जायसवाल, अनूप अग्रहरि कुसुम जायसवाल, अनंद प्रेमी, विरेन्द्र विरु , राजेन्द्र अग्रहरि, रचित चौरसिया, सावन अग्रहरि, सरस्वती प्रधानता चार्य प्रकाश पांडेय, रु पेश जायसवाल, अरविंद अग्रहरि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री विरेन्द्र विरु ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ