नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्तिहा के चकिया गांव में करीब 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी कपिल बिंद की शादी वर्ष 2014 में बीना बिंद निवासी गुंदालपुर महराजगंज के साथ हुई थी। बीना की घर में ही मौत हो गई। मृतका के गले में निशान देख मृतका के पिता बाबूराम बिंद ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने मांग की। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ