नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दूर्घटना में दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरायखाझा निवासी कलीम (45)पुत्र अब्दुल मजिद शनिवार की शाम बाइक से अकबरपुर से अपने घर सरायखाझा जा रहा था। चिरैया मोड़ समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरी घटना शनिवार की शाम सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर पीलाई गांव निवासी राम स्वारथ (40) पुत्र हंसा शाहगंज से सामान लेकर घर जाते समय सुरिस गांव समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ