रोटरी क्लब ने डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूता अभियान | #NayaSaveraNetwork

रोटरी क्लब ने डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूता अभियान | #NayaSaveraNetwork

हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीआरओ।




नया सवेरा नेटवर्क

सीआरओ ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

जौनपुर। मानव सेवा के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब द्वारा इस समय जनपद में विकराल महामारी का रूप ले चुके डेंगू से बचाव के उपायों को प्रचारित करने तथा जन सामान्य द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले वाहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। रजनीश राय, मुख्य राजस्व अधिकारी ने सोमवार को अनुपम कॉलोनी स्थित रोटरी पार्क से डेंगू जागरूकता अभियान के लिए माइक से लैस ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।





वाहन से प्रचार सामग्री के साथ-साथ लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के लिए पंपलेट आदि का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने डेंगू से बचाव के प्रयास हेतु रोटरी क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए उपचार के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकारी तंत्र भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, रविकांत जायसवाल, मनीष चन्द्रा, संजय जायसवाल, श्याम वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशीष गुप्ता, सचिव सीए सुजीत अग्रहरि, कुंवर शेखर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ