![]() |
हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते समिति व क्षेत्र के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
प्रधानमंत्री व राजमार्ग मंत्री को भी कराया जायेगा अवगत
चंदवक,जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का मामला राष्ट्रपति दरबार पहंुचेगा। इसके लिए क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। हस्ताक्षर प्रपत्र पर सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर दिया है। हस्ताक्षर युक्त पत्रक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी दिया जाएगा। गौरतलब हो कि राजमार्ग 233 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिसको लेकर 29 अक्टूबर को चंदवक के आईटीआई परिसर में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की पंचायत समाजसेवी अजीत सिंह की अध्यक्षता में की हुई थीं। जिसमें दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई थीं और यह तय किया गया था कि इस समस्या के निदान के लिए क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दिया जाय। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित कर चंदवक स्थित गांधी पार्क में किया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह,जय प्रकाश राम,श्रीकांत सिंह,रामे·ार सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजू सिंह ,वंशराज निषाद सहित अन्य लोग थे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ