देव दीपावली के अवसर पर जलाए जाएंगे एक लाख दीप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- आरएसएस की दोनों शाखाओं समेत कई संगठन लेंगे हिस्सा
- शाही पुल एवं सद्भावना पुल के बीच होगा कार्यक्रम
जौनपुर। देव दीपावली के शुभ अवसर पर 7 नवंबर दिन सोमवार को शाम 6 बजे 8 बजे के बीच एनएमओ (नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन जौनपुर) एवं गंगा समग्र द्वारा शाही पुल एवं सद्भावना पुल के बीच एक लाख दीप प्रज्जवलित किया जाएगा।
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दोनों ईकाई के साथ-साथ सभी सेवकबंधु, महादेव सेना घाट के किनारे की शाखाएं, व्यापार मंडल, स्वर्ण व्यवसायी संगठन तथा हिंदूवादी विचारधारा के सभी लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सभी जनता से अपील है कि अपने नाम के एक दीप घाट पर अवश्य जलाएं। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच आयोजित किया गया है। जनता से यह भी अपील की गई है कि इस धार्मिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent