देव दीपावली पर एक लाख से अधिक जलाये गये दीपक | #NayaSaveraNetwork

सद्भावना पुल पर जलाये गये दीपों का दृश्य।




नया सवेरा नेटवर्क

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अनुषांगिक  सहित अन्य संगठनों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा

जौनपुर। देव दीपावली के शुभ अवसर पर आदि गंगा गोमती नदी के दोनों किनारों पर सद्भावना व शाही पुल के बीच एक लाख पांच हजार आठ सौ दीपक एक साथ जलाये गये। इस कार्यक्रम में प्रमुखतय: राष्ट्रीय स्वयंक सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन एनएमओ, गंगा समग्र संस्कार भारती, बजरंग शाखा, राम मंदिर शाखा, पर्यावरण शाखा, राष्ट्र सेविका समिति के अलावा महादेव सेना, महादेव यूथ ब्रिागेड, हनुमान घाट सेवा समिति, व्यापार मंडल, अनाज संगठन एवं घाट के किनारे रहने वाले लाखों लोग, आईआईटी कॉलेज ऑफ, हरीशचंद्र कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गौराबादशाहपुर नगर पंचायत और जिला प्रशासन ने बढ़चढ़कर भाग लिया।





शाम छह से छह तीस बजे के बीच लगभग पांच सौ वालंटियरों की मदद से सारे दीपक एक साथ प्रज्जवलित किये गये। घाटों के किनारे गगन चुंबी लहराते ढेर सारे भग्वाध्वज कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे। दीप प्रज्जवलन के अतिरिक्त रंगोली कार्यक्रम, भजन गायन, गोमती आरती और दोनों सेतु से देवी देवताओं के नाम का जयकारा मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। रात के  समय गोमती नदी का पूरा घाट, शाहीपुल व सद्भावना पुल का इलाका दीपों से जगमगा उठा। एक साथ इतने अधिक दीप प्रज्जवलित होने से नजारा कुछ और ही दिख रहा था। 





वाराणसी और अयोध्या के बाद जौनपुर में एक लाख से अधिक दीपक जलाने का श्रेय प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ.संजय सिंह, डॉ. शशि प्रताप, डॉ. संजीव पांडेय, डॉ.मुकेश शुक्ला,डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव, भृगुनाथ पाठक, राघवेंद्र जी, नारायण चौरसिया जी, विमल सिंह जी, हरेराम जी, मनीष जी, लालचंद्र बिंद जी, बृजेश जी, दीपक जी, विष्णु जी, विनय प्रकाश जी, विवेक जी, ओम प्रकाश जी, संजय केडिया जी, राजकमल जी, सजीत श्रीवास्तव जी ने प्रमुख रूप से भाग लिया। 

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ