विभिन्न संगठनों ने आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता | #NayaSaveraNetwork

विभिन्न संगठनों ने आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता | #NayaSaveraNetwork

मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली बनाते विद्यार्थी।



नया सवेरा नेटवर्क

विद्यार्थियों ने अपने हुनर का दिखाया प्रदर्शन

जौनपुर। देव दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्जवलन के साथ साथ गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर  विभिन्न संस्थाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। घाटों पर दोपहर के समय रंगोली की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक संस्था श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट जौनपुर द्वारा नगर के शाही पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर सोमवार को भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके पहले आदि गंगा गोमती मां की विधि-विधान से पूजन के साथ आरती हुई लेकिन इसके पहले दोपहर 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता हुई। देव दीपावली महोत्सव के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जहां रंगोली प्रतियोगिता के अव्वल सहित समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सूरज प्रजापति, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी शिवा, संतोष मिश्रा प्रबन्धक एसएनपी इण्टर कालेज कजगांव, शिवेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सिद्धार्थ सिंह गुड्डा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुम्बई के उद्योगपति अशोक सिंह ने किया। इसके पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी व कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने मुख्य अतिथि श्री सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रीतेश जायसवाल व प्रदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। संस्थापक मण्डल के सदस्य सूर्य नारायण पण्डा, राजकृष्ण साहू, रविन्द्र निषाद, धीरज निषाद, अखिलेश वि·ाकर्मा, राजू गुप्ता, विकास निषाद की देख-रेख में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मण्डल के सदस्य श्रवण जायसवाल, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, डॉ. कमलेश, पवन जायसवाल, दिलीप जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय साहनी, महामंत्री चन्दन निषाद, महासचिव डा. मुकेश श्रीवास्तव, सचिव अखिलेश निषाद, व्यवस्था मंत्री आर्यन निषाद, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता, संजय निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, मुन्ना निषाद, सोनू निषाद, रामू निषाद, रवि कुमार, उमेश यादव, सोनू गुप्ता, सुरेश सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर जिसमें लाखो की संख्या मे लोग घाटो की सुन्दरता देखने आते है, श्री देव दीपावली समिति द्वारा आयोजित भव्य देव दीपावली महोत्सव मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर किया गया। जहां पर बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। कार्यक्रम में कुल लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया और 38 रंगोलीयाँ बनाई गई। संस्था अध्यक्ष विष्णू सहाय  ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई व सराहना की। सचिव देव आनन्द ने आए हुए सभी अतिथियों व बच्चों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता मे भाग लिया। कार्यक्रम में शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, दिलीप सिंह ,अतुल सिंह , संजय गुप्ता, नीरज सिंह ,संजय जायसवाल, दीपक साहू व अन्य लायन साथी व सभी श्री देव दीपावली समिति के पदाधिकारीगण ने अपनी ऊर्जावान उपस्थिति से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ