दुष्कर्म की शिकार बच्ची का इंदौर में हो रहा उपचार : गृह मंत्री | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दुष्कर्म का शिकार बनी चार साल की बच्ची से जुड़े मामले पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि उसकी हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि राजकुमार नाम के आरोपी द्वारा बच्ची के साथ दुष्कृत्य की जानकारी सामने आई है। बच्ची के गले पर भी चोट आई हैं। उसका गला दबाने की कोशिश की गई थी। बच्ची करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है।

अब उसकी हालत स्थिर है। ऐसे सब मामलों में समाज की भी जागरुकता की कोशिश पर बल देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में पुलिस तत्परता से कार्य करती है लेकिन इसमें सामाजिक जागरण की भी आवश्यकता है। प्रायः देखा जा रहा है कि दुष्कर्म के मामलों में परिचितों और रिश्तेदारों की संलिप्तता पाई जा रही हैं। खंडवा जिले के जसवाड़ी गांव में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

मामले में एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पंधाना निवासी ये बच्ची अपने रिश्तेदार के घर दीपावली मनाने जसवाड़ी गांव गई थी। इसी दौरान रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बच्ची खेत में बनी झोंपड़ी में से गायब हो गई। तलाश करने पर वह गंभीर हालत में झोंपड़ी से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ