शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा: राज्यपाल| #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य ही शिक्षा और सीखने पर ध्यान केंद्रित करना और “भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति” बनाना है राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को बाबतपुर से बदलापुर महोत्सव में शामिल होने जाते समय जौनपुर डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य 2040 तक एक कुशल शिक्षा प्रणाली बनाना है, जिसमें सभी शिक्षार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुंच हो। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक नई प्रणाली का निर्माण करना है जो भारत की परंपराओं और मूल्य को अपने अंदर समाहित करते हुए विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त करे। 

उन्होंने कहा कि भारत का पुनः गौरव स्थापित करने के लिए नई शिक्षा नीति में भारत के सांस्कृतिक इतिहास, वैज्ञानिक उनवेष (नवाचार)  इत्यादि आयामों पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन ही अधूरा रहता है। उन्होंने कहा कि आज के तकनीक के युग में तकनीक आधारित पूंजी का निर्माण होता है, आज जिसके पास तकनीक है वही पूंजीपति है। नई शिक्षा नीति जन-जन को तकनीकी ज्ञान एवं अपने संस्कृति का ज्ञान देने के लिए लाई गई है। 

उन्होंने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के द्वारा कही गई बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता तभी प्राप्त होगी, जब भारत की बुनियाद पूर्ण रूप से शिक्षा पर आधारित हो जाए। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान, शिक्षा और प्रज्ञा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हमें सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। स्वामी रंगनाथन के द्वारा कही गई बातों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा था कि लोग कहते हैं कि जिसके पास सरस्वती रहती हैं वहां लक्ष्मी नहीं जाती मगर रंगनाथन ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है जहां सरस्वती रहेगी वहां लक्ष्मी जी अपने आप आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि अगर शिक्षित व्यक्ति अपनी शिक्षा का उपयोग किसी को शिक्षित करने में नहीं करता है तो उसे अगर गद्दार की संज्ञा दी जाए तो गलत नहीं होगा। जौनपुर डाक बंगले पर पहुंचने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। 

इसके पश्चात महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह , जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता (पैनलिस्ट) ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने बुके देकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया पत्रकार वार्ता के समय प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मन्त्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश के भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता (पैनलिस्ट) ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ