डीएम व एसपी ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

दीपों से सजा मंदिर परिसर 

डीएम व एसपी ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
मां शीतला की प्रतिमा।


नया सवेरा नेटवर्क

51 हजार दीपों से जगमगाया शीतला चौकिया धाम 

देव दीपावली महोत्सव में दिखा अद्भुत नजारा

जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र शीतला चौकियां धाम में सोमवार को बड़े ही धूमधाम से देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अजय साहनी आईपीएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मन्दिर परिषद छेत्र को अनेक प्रकार के आकर्षण फूलो झालर लाइट से सजाया गया। देव दीपावली के बारे कहा जाता हैं की यह महोत्सव दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार देवता भी इस दिन देव दीपावली मनाने पृथ्वी पर आते है। पूर्वांचल के सभी मंदिरों में दीप दान कर यह महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शीतला चौकियां धाम में इस महोत्सव कार्यक्रम में अद्भुद अलौकिक अकल्पनीय नज़ारा देखने को मिला। शाम होते ही 51 हज़ार दीपो की रोशनी  से जगमग हुआ मन्दिर परिसर व पवित्र कुण्ड। स्थानीय कलाकारों द्वारा राम विवाह की अनुपम झांकी निकाली गई। विवाह महोत्सव कार्यक्रम में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एसपी अजय साहनी समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। मां श्री शीतला कार्यसमिति के बैनर तले आए हुए संत समाज व अतीथियो का स्वागत  विनय त्रिपाठी अध्यक्ष ने किया।  सांय 7 बजे सांसद मनोज तिवारी मृदुल गायक अभिनेता का आगमन शीतला चौकियां धाम में हुआ उन्होंने बताया बीते एक दशक के बाद मां के चरणों में हाजरी आज लगी है। मातारानी की कृपा हमारे ऊपर बनी है। भजन संध्या कार्यक्रम में पहंुचकर सर्व प्रथम मातारानी जी चरणों देवी गीत भोजपुरी पचरा के माध्यम से समस्त श्रोताओं भक्तो को भाव विभोर कर दिया। मातारानी के भजनों की प्रस्तुति से  उपस्थित महिलाए पुरु ष बच्चे समेत हजारों की संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आतिश बाजी का नज़ारा देखने को मिला। इस मौके पर संजय माली, अनील सोनकर,जयबिन्द माली, अजय पंडा, राजू साहू, अमित गुप्ता, विनय गिरी सचिन गिरी, अनील साहू, आकाश गिरी, विनय माली, सुजीत त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी, गौतम गिरी, मोनी पंडा, श्यामलाल माली, रंजन दुबे, निराले गिरी, आदशर््ा त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी,लड्डू त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ