श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है: आशीष कृष्ण शास्त्री | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • श्रीमद् भागवत सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है

जय प्रकाश तिवारी

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीदाबाद में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में पंडित आशीष कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन बताया कि श्रीमद् भागवत सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है।

श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है। वहीं पर आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वाचन करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि भगवान सदैव भक्तों के वश में है।

भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों के संकट को हरते हैं। जब कंस के पापों का घड़ा भर गया तब भगवान श्री कृष्ण ने बृज में जन्म लेकर कंस का अंत कर पापी राजा से भक्तों को मुक्ति दिलाई। इस अवसर पर नंद बाबा एवं श्री कृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई।

सभी भक्तों ने नन्हे बालकृष्ण का पूजन किया  इससे पूर्व व्यास पीठ का पूजन मुख्य यजमान श्री रामचंद्र तिवारी ने किया वहीं पर मोहित पाण्डेय के मधुर भजनों को सुन उपस्थित श्रोता हुये प्रसन्न. इस अवसर पर जौनपुर के सुप्रसिद्ध गायक सुधीर कुमार तिवारी,सुभाष चंद्र तिवारी, कृपा शंकर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें