अहमदनगर और नई आष्टी के बीच अतिरिक्त डेमू सेवाओं का शुभारंभ, रावसाहेब दानवे ने दिखाई झंडी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अहमदनगर। रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे, माननीय रेल कोयला और खान राज्य मंत्री, भारत सरकार ने 17 नवंबर को अहमदनगर रेलवे स्टेशन से अहमदनगर और नई आष्टी के बीच अतिरिक्त डेमू सेवाओं का शुभारंभ किया एवं उद्घाटन सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। संसद सदस्य, डॉ. सुजय विखे पाटिल, डॉ. प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य सुरेश दास, बबनराव पाचपुते, सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
रावसाहेब दादाराव पाटिल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त डेमू सेवाएं न्यू आष्टी-अहमदनगर बेल्ट और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। यह पुणे और मुंबई को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा क्योंकि यात्रियों को 11042 साईंनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस के लिए कनेक्टिंग ट्रेन मिल सकती है। आलोक सिंह, अपर महाप्रबंधक, मध्य रेल ने सभी का स्वागत भाषण दिया और नीरज दोहरे, मंडल रेल प्रबंधक, सोलापुर मंडल, मध्य रेल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।