 |
नुक्ड़ नाटक करतीं ठाकुरबाड़ी महिला समिति की टीम। |
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर,जौनपुर। जनपद में डेगू के फैलते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्येश्य से ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा बदलापुर के विभिन्न गांवो में सांस्कृतिक टीम के द्वारा संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डेंगू बुखार, उसके कारण, लक्षण और बचाव सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को सिंगरामऊ, सिरकिना, महमूदपुर, जगदीशपुर ग्राम में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गावों के ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे जिसमे संजय प्रताप सिंह (जगदीशपुर, महमूदपुर), दीपक सिंह (सिरकिना,सेतापुर,सरयचंदी)। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में ठाकुरबाड़ी द्वारा क्षेत्र में यह अभिनव प्रयोग के रूप में शुरू किया जा रहा है। डॉ लक्ष्मी सिंह ने भी इसमे काफी रूचि ली हैं बद्लापुर के साथ साथ अन्य ब्लॉको में भी जागरूकता हेतु कार्यक्रम किया जाना है। इस अवसर पर संस्था की तरफ से लालमणि मिश्र, नीरज सत्यजीत मौर्य, शुभम सिंह सहित म्यूजिकल टीम में वीरेंदर गौतम, शम्भूलाल एवं उमाशंकर उपस्थित रहे।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ