शिक्षामंत्री ने बीएचयू में लिया तैयारियों का जायजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बीएचयू में काशी तमिल संगमम की तैयारियों का जायजा लिया। बीएचयू, शिक्षा मंत्रालय, जिला प्रशासन और संगमम से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
शिक्षामंत्री ने तमिलनाडु से आने वाले विभिन्न समूहों के लिए संवाद, साहित्य, विरासत, ग्रामीण परिवेश, संस्कृति आदि विषयों पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। बीएचयू के एम्फी थिएटर पर लगने वाले स्टॉलों पर व्यवस्था हर समय दुरुस्त रखने को कहा। संगमम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में तमिल नायकों के बारे में प्रदर्शनी होगी। साथ ही साथ तमिलनाडु के प्रमुख स्थलों की भी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। तमिलनाडु के 50 से अधिक दलों के 700 से अधिक कलाकार विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। ओडीओपी के अंतर्गत तमिलनाडु के तकरीबन 132 उत्पाद प्रदर्शनी व विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |