कांस्य से संतुष्ट नहीं, स्वर्ण पदक जीतना है : खुशबू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित एशियाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के मिक्स डबल में कांस्य पदक जीतने वाली खुशबू निषाद का प्रयागराज आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। 27 से 31 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में पदक विजेता खुशबू ने अपने गृह नगर पहुंचने पर कहा कि वह कांस्य से संतुष्ट नहीं हैं, अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।
खुशबू के साथ प्रयागराज आए उनके प्रशिक्षक महबूब खान ने कहा कि सिर्फ आठ महीने के अभ्यास में कांस्य पदक जीता। अगली कोशिश स्वर्ण की है। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करने वाली खुशबू का प्रयागराज एयरपोर्ट आगमन पर स्वागत किया गया था। बेटी को लेने के लिए नंदलाल निषाद नंदा भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सादियाबाद आने पर भी खुशबू और उनके प्रशिक्षक का स्वागत किया गया।