 |
उपनिबंधक कार्यालय से बाहर आते उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। कश्मीर के उप राज्यपाल पुत्र के स्थानीय उपनिबंधक कार्यालय पर पहुंचने पर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मालूम हो कि कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा सोमवार को तहसील के ग्राम असबरनपुर स्थित अपनी भूखण्ड से संबंधित किसी बैंक संस्था को लीज देने संबंधी अनुबंध पत्र रजिस्टर्ड कराने पहुंचे थे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आगमन से पूर्व ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था।जो कोतवाली चौराहे से लेकर उपनिबंधक कार्यालय तक पुलिस का पहरा लगा हुआ था। सीओ केराकत गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में केराकत सर्किल के सभी थानो की फोर्स जिसमे केराकत कोतवाल संजय कुमार वर्मा, चंदवक,जलालपुर व गौराबादशाहपुर थानो के एसआई भी लगातार चक्रमण करते रहे। लगभग दो घंटे तक पुलिस की इस छावनी के चलते आवागमन प्रभावित रहा। वहीं सभी वाहनो के तहसील व रजिस्ट्री दफ्तर मार्ग में संचालन पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन ने पाबंदी लगा दिया था। जिसके चलते लोगो को कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। तथा रजिस्टरी दफ्तर में अन्य लोगो का आमद रफ्त भी बाधित रहा। जो चर्चा का विषय बना रहा।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ