सविता समाज स्नेह सम्मेलन में पहुंचे जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के पदाधिकारी| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के पदाधिकारी मुंबई में आयोजित सविता समाज संस्था (महाराष्ट्र) मुंबई द्वारा आयोजित 28 वां दीपावली स्नेह सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पदाधिकारियों में जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के साथ राष्ट्रीय महासचिव हरिकेश शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल शर्मा,राष्ट्रीय सचिव हरिशंकर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर शर्मा प्रबंध निदेशक एमके इंडस्ट्रियल,मुख्य अतिथि रामयस खे. शर्मा प्रोप्राइटर राज फूड प्रोडक्ट,विशिष्ट अतिथियों में श्याम नारायण शर्मा जौनपुर,जियालाल शर्मा जौनपुर,विनय शर्मा दीप कवि एवं पत्रकार मुंबई, मधुबन शर्मा, श्याम शर्मा,अवधेश शर्मा,बाबूले शर्मा, सुनील कुमार शर्मा,लोलारक शर्मा,सुनील श्रीवास्तव,छोटे लाल शर्मा संपादक कदम कदम पर,डॉ एस आर श्रीवास,श्रीमती आरती ठाकुर आदि उपस्थित थे।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र और तुलसी का पौधा देकर किया गया। संस्था के पदाधिकारियों में मोहन लाल शर्मा,एडवोकेट नोटरी बीएम शर्मा,एफ.सी.शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, नोटरी रमाशंकर शर्मा, रामकुमार वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
मंच का अभूतपूर्व संचालन संस्था के महामंत्री एवं प्रधानाचार्य रविंद्र शांतिलाल शर्मा ने किया।दीपावली स्नेह सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा गीतकार संजय शर्मा ने बढ़ाई।समारोह का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और सविता ऋषि को पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलित करते हुए उनकी वंदना से किया गया। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम, जूनियर से लेकर उच्च कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
Ad |