 |
ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में बोलते वक्ता। |
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। नगर के रोडवेज स्थित कटरे में नई सुबह के तहत हुए एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के पहंुचे प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधान गांव के विकास की कड़ी होता है। उन्होनो कहा कि गांव के विकास में प्रधानो की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम मे नई सबेरा संस्था के निदेशक डा अजय तिवारी ने कहा कि जिस ग्राम सभा मे प्रधान चाहे नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प लगवाकर मेरी सेवा ले सकते है और स्वास्थ्य सम्बंधी कोई भी जानकारी ले सकते है । उन्होने कहा कि गरीबो को नि:शुल्क इलाज के लिऐ हमारी नई सबेरा संस्था हरदम तैयार है। विशिष्ट अतिथि पत्रकार प्रणय तिवारी ने भी कार्यक्रम को सम्भोधित किया। कार्यक्रम के शुरु वात मे संस्था के लोगो ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आऐ हुऐ सभी प्रधानो को अंगवस्त्रम व संस्था का प्रमाणपत्र दे कर स्वागत किया। संचालन डॉ. अमित तिवारी ने किया। संस्था के ब्यवास्थापक शिवकुमार पाडेय ने आऐ हुऐ सभी अतिथियों का आभार प्रगट किया। इस दौरान डॉ आदित्य तिवारी ,प्रधान संघ अध्यक्ष राम सकल वर्मा ,संजय सिह ,गौरी शंकर ,कमलेश गौड ,मनोज यादव ,मोनू तिवारी ,राजन प्रकाश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ