सीएनजी का भाव एक साल में डबल होना अन्याय पूर्ण: कृष्णा हेगड़े| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सीएनजी के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते टैक्सी चालक मालक, ऑटो रिक्शा चालक मालक को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विलेपार्ले के पूर्व विधायक तथा कामगार सेवा संघ के अध्यक्ष कृष्णा हेगड़े ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उपरोक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सीएनजी का भाव 47 रूपए था, जो अब बढ़कर 90 रूपए के करीब हो गया है। सीएनजी में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से ऑटो तथा टैक्सी ड्राइवर और मालिक की आय पर बड़ा बुरा असर पड़ा है। उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। कृष्णा हेगड़े ने सरकार से अपील की है कि वह सीएनजी के बढ़े हुए दाम वापस ले।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |