नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जन कल्याण परिषद के तत्वावधान में बुधवार को नाटी इमली स्थित संजय नगर कॉलोनी में महाकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल की जयंती मनाई गई। इस दौरान कवि गोष्ठी हुई। साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने कहा कि कवि धूमिल की पुस्तकें- संसद से सड़क तक, मोचीराम और बीस साल बाद काफी लोकप्रिय हुईं।
मरणोपरांत 1989 में इन्हे साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, भुलक्कड़ बनारसी, डॉ. बनवारी सिंह यदु, डॉ. उमेश चंद्र वर्मा, गोपाल केसरी, शमीम गाजीपुरी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, एसपी श्रीवास्तव, शिव सहाय पाण्डेय, सतीश कुमार कसेरा, नेहरू पाण्डेय, अमित मिश्रा, डीएन तिवारी, डॉ. नईम कादरी आदि मौजूद थे।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ