डीएम ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork

डीएम ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork

जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों को निर्देश देते डीएम



नया सवेरा नेटवर्क

अस्पताल परिसर में कूड़ा इकट्ठा देख जताई नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। पुरूष चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पूछा कि प्रतिदिन कितने मरीज आ रहे। सीएमएस अभिमन्यु को निर्देशित किया कि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही फीवर हेल्प डेस्क बनाएं और जितने भी बुखार के मरीज आ रहे हैं उनका नाम दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सभी का अच्छे से इलाज किया जाए। सीएमएस को निर्देशित किया कि डेंगू बचाव के संबंध के बोर्ड लगाया जाए। डॉ प्रभात सिंह के द्वारा बताया गया है कि डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। डेंगू वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस के द्वारा बताया गया कि डेंगू वार्ड में कुल 19 मरीज भर्ती है, 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। अस्पताल के परिसर में जलजमाव एवं कूडा इकट्ठा मिला, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि तत्काल साफ-सफाई कराकर सूचित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय रहें। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सीएमएस को निर्देशित किया कि सभी डॉक्टर के नाम और मोबाइल नंबर बाहर लिखवाए। लेबर रूम में जाकर भर्ती मरीजों से जानकारी ली और पूछा कि कितनी नॉर्मल डिलीवरी एवं कितनी सर्जिकल डिलीवरी हो रही है। जिलाधिकारी ने सभी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाए दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ