डॉक्टरों ने दो घायल महिलाओं की बचायी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल दो महिला की जान बच गई है। 65 वर्षीया रामवती देवी ट्रैक्टर से चलने वाले पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका बांए कंधे की हड्डी बुरी तरह चोटिल हो गई थी। कई जगह गंभीर जख्म लगे थे। परिजन उन्हें हेरिटेज मेडिकल कॉलेज ले गए।
वरिष्ठ प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. संजीव शर्मा व डॉ.आदित्य नारायण ने दो घंटे तक जटिल सर्जरी के बाद उनकी जान बचाई। इसी तरह गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला का भी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में न्यूरो सर्जन डॉ.आलोक ओझा, डॉ.नीरज शर्मा, डॉ.निशांत, डॉ.अखिलेश, डॉ.राकेश, अभय, संदीप और दिव्यांशु शामिल थे।