नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। हरिशरणम होम स्टे देहरादून में आज हृदयांगन संस्था के संरक्षक मंडल के नीरजकान्त सोती बिजनौर और श्रीमती विद्युत प्रभा अध्यक्ष हृदयांगन के बीच हरिशरणम होम स्टे, देहरादून में प्रत्यक्ष एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी तथा संस्था की उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक डॉ0 अलका अरोड़ा ने फरवरी 2023 में हरिशरणम प्रांगण देहरादून मे हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था का दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के बारे में रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से गहन विचार विमर्श किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था के राष्ट्रीय मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि मुख्य रूप से यह निष्कर्ष निकला कि प्रथम दिवस साहित्य परिचर्चा आलेख पठन,पुस्तक का विमोचन कवि सम्मेलन तथा दूसरे दिन आचार्य श्रीकृष्ण द्विवेदी महाराज साहित्याचार्य साहित्यरत्न श्रीमदभागवत महापुराण कथा प्रवक्ता , मानस मर्मज्ञ तथा हृदयांगन संस्था के संरक्षक तथा डा0 रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर संरक्षक हृदयांगन संस्था का आध्यात्मिक उद्बोधन कराना प्रस्तावित किया गया।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये हृदयांगन की उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक डॉ0 अलका अरोड़ा के सुझाव पर कि प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु हम यूनियन बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक राजभाषा प्रदीप सिंह एवं सी एम द्विवेदी,मयंक चतुर्वेदी, शशांक चतुर्वेदी एवं अमिताभ दीक्षित आदि के सक्रिय वैचारिक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। बैठक समाप्ति पर डा0 विद्युत प्रभा अध्यक्ष हृदयांगन संस्था द्वारा आभार प्रकट किया गया।
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ