नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दिनांक 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हक हमारा भी तो हैके तहत अभियान संचालित किया गया है। विवेक विक्रम, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि प्रत्येक बन्दी को कानूनी हक की जानकारी दी जानी है। बन्दी के परिजनों की स्थिति, बन्दी की बीमारी, परिजनों व बच्चों की बीमारी, बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र कर फार्म भरवाये जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गठित टीम में अधिवक्तागण सुनील कुमार शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, अखिलेश कुमार, मृदुल कुमार यादव पीएलवीगण सुरेश यादव, राहुल कन्नौजिया, रूपेश कुमार सेठ, सुबाष चन्द्र यादव ने एक-एक बन्दी से जानकारी एकत्र कर फार्म भरवाने के बाद बन्दियों की डाटा फिडिंग का कार्य शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक, एस.के. पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सभी बन्दियों का डाटा रोजाना फीड किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पीएलवी के माध्यम से आउटरीच गतिविधियों/कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार गॉवों एवं ब्लाकों स्तर पर किया जा रहा है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|