द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंची | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंची। राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद महामहिम मुर्मू की यह पहली ओडिशा यात्रा है। ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेश लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की, जहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहन देवी सुभद्रा का दर्शन करने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर से पुरी के लिए रवाना हुईं। जगन्नाथ मंदिर मुख्य द्वार पर उनकी अगवानी मंदिर के मुख्य प्रशासक वीर विक्रम यादव, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और राष्ट्रपति के पारिवारिक पुजारी करेंगे।

उन्हें 12वीं सदी में निर्मित मंदिर में भगवान का दर्शन करने के लिए लेकर जाया जाएगा, जहां पर वह पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित महालक्ष्मी और विमला जैसे मंदिरों में भी जाकर देवी-देवताओं का दर्शन करेंगी।

वह मंदिर के सिंहद्वार के समीप स्थित उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उसके बाद राजभवन जाएंगी। राजभवन में वह महाप्रसाद प्राप्त करेंगी और दोपहर में अन्य कार्यक्रमों शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में आज दोपहर बाद एक बजे से आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ