![]() |
चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष। |
![]() |
बदलापुर में नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। |
नया सवेरा नेटवर्क
कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म दिवस
जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की जो सोच रखी थी और जो विकास की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने रखी थी आज हम लोगों के लिए इस देश के लिए बहुत सार्थक है चाहे वह भाखड़ा नांगल बांध हो, आईआईटी हो आई आई एम हो। दूरगामी सोच के नेता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्य समाजवाद की परिकल्पना करने वाले नेता चाचा नेहरू बच्चों से प्रेम करते थे हम उन्हें आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि पेश करते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिंह डब्बू, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव निसार इलाही, कचगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सब्बल अंसारी, सीमा मिश्रा, मुकेश पांडे अमन सिन्हा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने किया। बदलापुर संवाददाता के अनुसार मंडल कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवार एव मुन्शीरजा ने संयुक्त रूप से नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयश्ंाकर दूबे ने कहा कि बाल दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के नौनिहलों को शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प लेकर अपने जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा की थी। बच्चों ने उसी समय नेहरू जी को चाचानेहरू की उपाधि दी थी। जो अनवरत देश मना रहा है। कमलाप्रसाद तिवारी अध्यक्ष ने चाचा नेहरू के प्रिय पुष्प गुलाब व मिष्ठान बच्चों में वितरण किया। इस मौकेपर बाबू राम यादव महात्मा शुक्ल मुंशी रजा शोभ नाथ तिवारी अच्छेलाल राम जियावन दूध नाथ अरबाज आविद अली सुंदरम स्वतंत्र शुक्ल मनीष सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य राम चन्द्र मिश्र ने किया।
0 टिप्पणियाँ