डीएम ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork
![]() |
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को मंडी स्थित धान क्रय केन्द का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कुल 3 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है। उन्होंने धान विक्रय करने आये किसान राममूरत सिंह से वार्ता की। राममूरत सिंह ने बताया कि क्रय केद्र पर पर कोई समस्या नही है और इस बार धान की पैदावार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुयी है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि सभी क्रय केन्द्रों पर धान की खरीददारी शुरू हो जाये। पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent