डेंगू ने बरपाया कहर, दो महिलाओं की हुई मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। डूंगे का डंक कहर बरपा रहा है। बीमारी से लगातार शहर में लोग जान गंवा रहे हैं। शुक्रवार को शहर की दो महिलाओं की डेंगू से मौत हो गई।
उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सल्लारपुर के प्रधान की 34 वर्षीय पत्नी रूबी पाल का शुक्रवार को डेंगू से निधन हो गया। रूबी को वायरल बुखार होने पर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेंगू से दोनों की हुई मौत पर नगर निगम उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शोक व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 37 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। 1014 लोगों की जांच की जा चुकी है। अस्पताल में 35 लोग भर्ती हैं। 45 का उपचार हो चुका है। मौत की संख्या छह है।