|
कलश यात्रा निकालतीं बालिकाएं। |
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी,जौनपुर। क्षेत्र के गोपीपुर गांव में राम जानकी मंदिर के बगीचे में बुढ़वा बाबा अखिल वि·ा कल्याणकारी 121 कुण्डीय श्री भगवान अतिरु द्र महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। क्षेत्र की महिलाएं व कन्याओं ने कलश लेकर धनेजा,सलखापुर,विशुनपुर,दुल्हेपुर, गोपीपुर गांव में भृमण किया। इस दौरान भगवान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उक्त यज्ञ का आयोजन राम जानकी मंदिर के मठाधीश बजरंग दास त्यागी ने लोगों की मदद से किया है।यज्ञ में अयोध्या से आए ओमसूरी महाराज ने बताया कि यह 121 कुंडली महायज्ञ 11दिन तक चलेगा। प्रतिदिन श्री रामकथा भी होगी।कलश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रधान अखिलेंद्र सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह पप्पू,संतोष सिंह, रजनीश चौबे, इंद्रेश चौबे,भोजपुरी गायक राजेश चौबे, सुनील निषाद,भीम यादव,संजय यादव, सोमनाथ यादव,विनोद राजभर शुभम राजभर, विपिन राजभर मौजूद रहे।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ