मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में मनाया गया यातायात पखवाड़ा | #NayaSaveraNetwork

मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में मनाया गया यातायात पखवाड़ा | #NayaSaveraNetwork

चित्रों के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक करतीं छात्राएं व साथ में पुलिस।



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, के मार्गदशर््ान में एवं एसपी सिंह संभागी उप परिवहन अधिकारी के आदेशानुसार एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाली टीम के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया गया। कार्यशाला व प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। जी.डी.शुक्ला प्रभारी निरीक्षक यातायात सैयद हुसैन निरीक्षक यातायात,सतीश कुमार सिंह प्रभारी सदर कोतवाल,चौकी प्रभारी शकरमंडी सुनील यादवके साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भाग लिया। आए हुए अतिथियों का विद्यालय की तरफ से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यातायात से संबंधित हो रही दुर्घटनाओं से अपने आसपास यातायात के नियमों का पालन न करने वालों को जागरूक करने की छात्र-छात्राओं से अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना व ओवर स्पीड में वाहन चलाने से हो रहे दुर्घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। सभी वक्ताओं ने बारी-बारी सड़क दुर्घटना में कमी लाने तथा सड़क पर सुरक्षित चलने के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि जब भी आप सड़क पर चले आप का ध्यान सड़क पर चलने वालों के साथ वाहन की तरफ भी होना चाहिए। मार्ग को क्रास करते समय जेब्राा लाइन का प्रयोग करें जहां जेब्राा लाइन नहीं है वहां दोनों तरफ देखने के बाद ही रोड को क्र ास करें। संचालन धर्मेन्द्र यादव एवं शहजाद आलम द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान  ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनवर अल्वी, डॉ. शाहिद अलीम, मोहम्मद अहमद, मसरूर अहमद, सुफियान अहमद, सलमान अहमद, तजीलुर रहमान, जैस, मोहम्मद आजम,मोहम्मद रु श्दी,असकरी,महताब,जैद,सईद,प्रदीप आदि मौजूद रहे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ