|
मेडल के साथ खड़े प्रतियोगिता में पुरस्किृत बच्चे। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसबारी में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में हुई टाफी दौड़ बालक वर्ग में एकान्त प्रजापति प्राथमिक विद्यालय डोभी खास प्रथम, विक्की प्रजापति कम्पोजिट आदर्श विद्यालय केराकत द्वितीय एवं उत्कर्ष यादव प्राथमिक विद्यालय बांवारी तृतीय स्थान रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में कायनात कम्पोजिट विद्यालय देवकली प्रथम, प्रिया निषाद प्राथमिक विद्यालय पसेवां बारी द्वितीय व निधि मसौढ़ी तृतीय स्थान पर रहीं। तथा केला दौड़ में उत्कर्ष यादव प्राथमिक विद्यालय बांसबारी प्रथम, विक्की प्रजापति कम्पोजिट आदशर््ा विद्यालय केराकत, एवं आकाश यादव प्राथमिक विद्यालय बांवारी तृतीय स्थान पर रहे। वाल वैलेशिंग में बालक वर्ग में अविनाश मुफ्तीगंज व विक्की केराकत प्रथम ,एकान्त डोभी व उत्कर्ष केराकत द्वितीय सत्यम व आदित्य मुफ्तीगंज तृतीय, बालिका वर्ग में करिश्मा केराकत व साक्षी मुफ्तीगंज प्रथम, अंजू केराकत व साहिबा डोभी द्वितीय,कायनात मुफ्तीगंज व प्रिया मुफ्तीगंज तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार चम्मच बालक वर्ग में विक्की केराकत प्रथम,आकर्ष केराकत द्वितीय व उत्कर्ष तृतीय तथा बालिका वर्ग मेंअंजू केराकत प्रथम,साहिबा डोभी द्वितीय व नेहा केराकत तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार सामान्य 50 मीटर दौड़ में विक्की केराकत प्रथम, आकर्ष द्वितीय केराकत व उत्कर्ष केराकत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कायनात मुफ्तीगंज प्रथम, करिश्मा केराकत द्वितीय व साहिबा डोभी तृतीय रहीं तथा गुब्बारा खेल बालक वर्ग में विक्की केराकत प्रथम ,आकर्ष केराकत द्वितीय व उत्कर्ष केराकत तृतीय तथा बालिका वर्ग में प्रिया मुफ्तीगंज प्रथम, करिश्मा केराकत द्वितीय व कायनात मुफ्तीगंज तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार राय ने सभी विजेताओं को मेडल व प्लेट देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत व लालचंद यादव ने किया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ