मुद्रा शास्त्री डॉ. काशी प्रसाद की मनाई गई जयंती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महान इतिहासकार, मुद्रा शास्त्री एवं समाज चिन्तक डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती रविवार को जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल के नगर के गूलर घाट स्थित आवास पर मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने डॉ. जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। साथ ही उनके द्वारा समाज में किये गये योगदान पर चर्चा करते हुये भारत सरकार से मांग किया कि मरणोपरान्त डॉ. जायसवाल को भारत रत्न दिया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष  जायसवाल ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी अपनी शक्ति है। यही शक्ति अपनी हर मांग को समाज में रखकर सरकारों से मनवा सकती है जिसके लिये सभी को एकजुट बने रहना अति आवश्यक है। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विष्णु सहाय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायवाल एवं संचालन नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री ध्ुव जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष अनिल सहारा, अनूप जायसवाल, राजेश जायसवाल, विरेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल, आनन्द जायसवाल, दिलीप जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ