मध्य रेल ने रेल कर्मचारियों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने विभिन्न आयु समूहों में उनके लिए निबंध लेखन, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करके महामारी के बाद रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के मोटर कौशल, कल्पना, लेखन कौशल आदि को प्रेरित और तेज करना शुरू कर दिया। मध्य रेल महिला कल्याण संगठन (CRWWO) ने क्रमशः 11 और 18 सितंबर 2022 को ड्राइंग और पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। मध्य रेल में आयु वर्ग (6-15) के कुल 735 बच्चों ने भाग लिया और अपने लेखन और पेंटिंग कौशल (writing and painting skills) का प्रदर्शन किया। जिनमें से 60 बच्चों को मीनू लाहोटी, अध्यक्षा, CRWWO, निर्मल पार्क, मुंबई में  दिनांक 14.11.2022 को बाल दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किए।।

इस वर्ष CRWWO ने बच्चों में पठन कौशल विकसित करने के लिए पुरस्कार के रूप में पुस्तकें वितरित कीं। मीनू लाहोटी ने कहा कि CRWWO को यह सूचित करते हुए गर्व हो रहा है कि प्रत्येक आयु वर्ग के तीन बच्चों यानी 6-9 वर्ष, 9-12 वर्ष और 12-15 वर्ष को रेलवे बोर्ड स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है। वे मास्टर पृथ्वी भीमशा, सोलापुर मंडल, कुमारी अम्वी प्रिया, मुख्यालय, मध्य रेल और कुमारी तहरीन फलक, पुणे मंडल से हैं। मीनू लाहोटी के कुशल नेतृत्व में मध्य महिला कल्याण संगठन  के कार्यकारी सदस्यों के साथ, समाज के कल्याण के लिए विशेष रूप से रेलवे के कर्मचारियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ