बाल दिवस के अवसर पर ठेका मजदूरों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, मेरी पाठशाला (वाडीबंदर) में ठेका मजदूरों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। जब से यह शिविर शुरू हुआ है इन बच्चों में न केवल उनके पढ़ने  लिखने में बल्कि उनके व्यवहार में भी उल्लेखनीय अंतर देखा जा सकता है। वे अब स्कूल के प्रति भी अधिक रुचि रखते हैं। मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मीनू लाहोटी की उपस्थिति में वाडीबंदर में मेरी पाठशाला के बच्चों के लिए बाल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीति सिंह, नीरू अरोड़ा, दिव्या शर्मा, प्रेरणा गोस्वामी और के अन्य कार्यकारी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस शिविर में रेलवे के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा समग्र जांच की गई, उनके बेहतर विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए विटामिन और कृमिनाशक दवाएं भी दी गईं। बच्चों को उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत और मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के सुझाव दिए गए। आईएपी के दिशा-निर्देशों के तहत बच्चों के टीकाकरण की योजना भी बनाई जा रही है। 10 नवंबर को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ठेका मजदूरों के 53 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 13 बच्चों को ड्राईफ्रूट्स और चॉकलेट वाले विशेष उपहारों से सम्मानित किया गया।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ