मध्य रेल में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मध्य रेल में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंगलवार 29 नवंबर को मध्य रेल के महाप्रबंधक, अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा 'लक्ष्य प्राप्त' प्रपत्र का विमोचन भी किया गया।
बैठक में अपर महाप्रबंधक, आलोक सिंह, प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, ए. के. श्रीवास्तव सहित प्रधान विभागाध्यक्ष, वर्कशॉपों, प्रशिक्षण संस्थान व मंडलों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजभाषा के क्षेत्र में हुई प्रगति पर विचार किया गया। मुख्य राजभाषा अधिकारी, ए. के. श्रीवास्तव ने 'लक्ष्य प्राप्त' प्रपत्र के निर्धारित बिन्दुओं पर पूर्ण बल देकर कार्य करने का अनुरोध किया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |