BREAKING

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई से चलकर गाजीपुर अपने घर जा रहा था युवक 

खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को दी सूचना

मीरगंज,जौनपुर। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन में गुटका थूकने के दौरान गिरने से मौत हो गई। रेलवे लाइन के आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने युवक को ट्रेन से गिरते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जंघई प्रयागराज रेलवे लाइन पर मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर पाल बस्ती के समीप चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया। मुंबई से गोरखपुर जा रही 15017 काशी एक्सप्रेस ट्रेन की कोच में 7 नम्बर बर्थ पर यात्रा कर रहे युवक के गिरने पर खेतों में काम कर रहे लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने जंघई पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, दीवान हीरामणि दूबे के साथ मौके पर पहुंच रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक के शव को कब्जे में लेकर आधार कार्ड से शव की शिनाख्त करते हुए मोबाइल से स्वजनों को सूचना दी। स्वजनों ने बताया कि युवक मुंबई से कमाकर घर वापस लौट रहा था। सहयात्रियों के अनुसार मृतक गुटखा खाकर बार बार दरवाजे पर थूकने जा रहा था। मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद अहमद अली निवासी शाहपुर थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरवाजे पर खड़े होने पर संतुलन बिगड़ने से युवक गिर गया होगा।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें