रोटरी क्लब ने गोद लिए क्षय रोगियों को किया पोषण किट वितरित | #NayaSaveraNetwork

रोटरी क्लब ने गोद लिए क्षय रोगियों को किया पोषण किट वितरित | #NayaSaveraNetwork

पोषण किट लिए मरीज व साथ में खड़े संस्था के सदस्य।




नया सवेरा नेटवर्क

नियमित पोषक तत्व लेने के साथ ही रोगियों को किया गया जागरूक

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था रोटरी इन्टरनेशनल क्लब द्वारा राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी की अपील पर क्लब द्वारा अंगीकृत विकास खण्ड- सिकरारा परिसर में मुख्य चिकित्साधिकारी से उपलब्ध क्षय रोग ग्रस्त व्यक्तियों की सूची से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के समन्वय से सभी उपस्थित क्षयरोगियों (टीबी मरीजों) को जागरूक करने के साथ साथ चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवाइयों व उचित पोषक आहार नियमित रूप से सेवन करने की सलाह दी गयी व आवश्यक पोषक तत्वों गुड़,चना, सोयाबीन बड़ी, दलिया,मिल्कपाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पोषण पोटली भी वितरित की गयी। जागरु कता व पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम में क्षय रोगियों को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के वरिष्ठतम सदस्य पीएचयफ श्याम बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि आज टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर नियमित इलाज,उचित पोषाहार व साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाकर घर में ही परिवार के साथ रहकर ठीक किया जा सकता है।



इस अवसर पर अध्यक्ष  अनिल कुमार गुप्त द्वारा बताया गया कि क्षयरोग के नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग एवं समन्वय पल्स पोलियो कार्यक्रम की भांति सदैव रहेगा। जब भी हमारा शासन-प्रशासन हमसे सहयोग की उम्मीद करेगा, हम सदैव मानवता की सेवा में तत्पर रहेंगे तथा 2025 तक क्षय रोग मुक्त भारत बनाने में पूरी क्षमता व ऊर्जा से शासन प्रशासन के राष्ट्रीय संकल्प को पूर्ण करने में अहर्निश सहयोग करेंगे। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने रोटरी क्लब के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे  सामाजिक कार्यों व मानवता की सेवा का विवरण प्रस्तुत किया तथा रोटरी क्लब द्वारा पूर्व में पोलियो मुक्त भारत बनाने में वि·ा बैंक व भारत सरकार को योगदान की जानकारी दी तथा जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई लिखाई में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। क्षयरोग नियंत्रण हेतु ब्लॉक समन्वयक सुशील अग्रहरी द्वारा मरीजों को उचित समय पर बिना नागा दवा लेने साफ सफाई तथा उचित पोषण हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, प्रयासों की जानकारी दी तथा डीबीटी के माध्यम से सीधे रोगग्रस्त व्यक्तियों के खाते में सहायता राशि के अन्तरण हेतु पत्रावली उचित पोर्टल पर फीड कराने की सुविधा की उपलब्धता की भी जानकारी दी।



सचिव सुजीत अग्रहरि ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मियों तथा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया तथा आभार व्यक्त किया और इस तरह के कार्यक्रम में क्लब द्वारा सदैव सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में उपस्थित एवं सहयोग करनेवाले गणमान्य व्यक्तियों में क्लब सदस्यों के साथ-साथ प्रधान गण शैलेश मौर्य, रवि मौर्य, अजीत गौड़, ब्लॉक के संयुक्त खंड विकास अधिकारी  संजीव रत्न श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा,अमलेश चौबे, कृष्ण कुमार मिश्र सहायक विकास अधिकारी गण तथा रजनीश पांडे, राजकुमार पांडेय ग्राम पंचायत अधिकारीगण, घनश्याम यादव, शशिकांत,भारत राम जय प्रकाश, गीता देवी, श्यामा देवी, चंद्रमणि, संतोष,संजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ