गंगा में नाव डूबी, दो सगे भाई लापता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव की तली फट जाने से नाव डूब गई, जिसमें सवार 5 ग्रामीण भी डूब गए। इनमें से तीन ने तो तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो सगे भाई अभी भी लापता है।

पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे हुयी इस घटना के बादसे ही दोनों लापता युवकों की तलाश की जा रही है। अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस के के अनुसार ग्राम शेरपुर निवासी अतीक अहमद अपने दो बेटे 21 वर्षीय उबैद और 18 वर्षीय तोहीद, दामाद उस्मान और एक ग्रामीण गुटरू के साथ नाव में सवार होकर भूसा लेने के लिए गंगा की दूसरी ओर जा रहे थे।

जैसे ही नाव बीच मझधार में पहुंची, उसकी तली फट गई और नाव में पानी भरने लगा। पानी भर जाने से नाव बीच मंझधार में ही डूबने लगी। अतीक उसके दामाद उस्मान और गुटरू ने किसी प्रकार तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन अतीक के दोनों बेटे डूब गए।

नाव डूबने की सूचना मिलने पर उप जिला मजिस्ट्रेट नवीन कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीएसी की फ्लड प्लाटून और स्थानीय गोताखोरों को लापता तोहीद और उबेद की तलाश में लगाया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। नाव डूबने की सूचना पर ग्राम शेरपुर व आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठे होकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ