 |
गायक आशीष पाठक अमृत। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले से सटे बाजार रामदयालगंज पचोखर (कुकरिहांव) हरखपूर ग्राम सभा निवासी आशीष पाठक अमृत को एक बार फिर कोटा राजस्थान में महावीर नगर में दंडवीर मंदिर पे भजन गाने के लिए आमंत्रित किया गया है। विदित हो की श्री पाठक का एक सुपर हिट गीत टी सीरीज कंपनी से राम की नगरिया हिट व वायरल हो रहा है। इसी भजन को स्पेसली गाने के लिए आयोजको ने श्री पाठक को आमंत्रित किया है। आयोजक राम गोपाल यादव व रमेश शर्मा ने श्री पाठक को आमंत्रित किया है। इससे पहले श्री पाठक के कई हिट गीत हैं जग जननी (राम की नगरिया) माई हमके मिला दा काली माई से ममता की धार ... सेहरे में दूल्हे राजा टी सीरीज से यू ट्यूब पे रिलीज हो चुके हैं... श्री पाठक को राजस्थान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मानित भी कर चुके हैं। इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश के साथ साथ जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ