 |
क्षेत्र में फॉगिंग करता नंगर पंचायत का कर्मचारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि निकाय सीमान्तर्गत सभी 11 वार्डो में लगातार नालियों में एंटीलार्वा,मैलाथियान का छिड़काव और मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए फागिंग निरंतर रूप से करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी सफाई कर्मचारियों,सफाई नायक और अन्य सम्बंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि इस समय डेंगू का प्रकोप बहुत तेजी से फ़ैल रहा है,जिसके रोकथाम हेतु सभी वार्डों में दवा का छिडकाव और फागिंग अति आवश्यक है। इसलिए छिड़काव और फागिंग सम्बन्धी कार्यो में किसी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आदेश के पालन में समस्त सम्बंधित कर्मचारी निरंतर रूप से छिड़काव और फागिंग की कार्यवाही पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|