![]() |
स्मृति चिन्ह देते जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज। |
नया सवेरा नेटवर्क
कांग्रेस के बड़े नेताओं का हुआ जमावड़ा, बनाई जा रही रणनीति
जौनपुर। गुरूवार को शहर स्थित हिंदी भवन सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सूबे के आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है इसलिए आने वाला समय कांग्रेस का है। बैठक को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश में महामारी का दौर चल रहा है और भाजपा सरकार आँखे बंद किए बैठी है। स्वास्थ विभाग में डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए न तो व्यवस्था है ना बजट। सम्बोधन के क्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता देवव्रत मिश्रा ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जान है हमारा एक एक कार्यकर्ता खुद में राहुल गाँधी है जो ना किसी की सत्ता से डरता है ना किसी ईडी या सीबीआई जैसी संस्था से। पार्टी नगर निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक दमदारी से लड़ेगी। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मक़सूद खां, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, प्रदेश सचिव बृजेन्द्र मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ और संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद खान सरिता पटेल भगवती चौधरी देवब्रात मिश्रा लालजी चौहान धर्मेंद्र निषाद रामचंद्र मिश्रा पंकज सोनकर संदीप सोनकर तिलकधारी निषाद लालजीत चौहान रामचंद्र मिश्रा राजेश सिंह मंगला मिश्रा शशांक नेसर इलहि अमन सिन्हा मुफ्ती मेहंदी अमिष श्रीवास्तव आदिल अंकित ठाकुर सप्पू आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad Jaunpur, Jaunpur News, Jaunpur Live, Jaunpur Live News, Jaunpur Update, recent, Local News, Daily News, |
0 टिप्पणियाँ